Video: लखनऊ की गद्दी के लिए सबसे बड़ा दंगल शुरू, जानिए यूपी की 403 सीटों का क्या है जमीनी सच

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। लखनऊ की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच घमासान शुरू हो गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 September 2026, 5:41 PM IST

New Delhi: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। लखनऊ की सत्ता के लिए भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं, वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव सरकार को घेरने में जुटे हैं।

डाइनामाइट डिबेट में यूपी की चुनावी तस्वीर पर विस्तार से चर्चा की गई। ऐसे में डाइनामाइट न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर सुभाष रतूड़ी, पॉलिटिकल एनलिस्ट दीपिका तिवारी और अमेठी से सूर्य भान द्विवेदी, प्रयागराज से आनंद ओझा , बदायूं से अवधेश मिश्रा, देवरिया से शैलेष ओझा व फतेहपुर से अभिषेक श्रीवास्तव के संवाददाताओं ने जमीनी हालात, जनता के मुद्दों और बदलते सियासी समीकरणों पर अपनी राय रखी।

डिबेट में चर्चा हुई कि क्या भाजपा योगी सरकार के कामकाज के दम पर वापसी कर पाएगी या अखिलेश यादव की रणनीति सत्ता परिवर्तन का रास्ता बनाएगी। यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर जनता का रुख क्या होगा, इसका जवाब आने वाले चुनाव में मिलेगा।

Location :  New Delhi

Published :  7 September 2026, 5:41 PM IST