गोरखपुर में 3 मौतों के बाद बवाल, शवों के साथ सड़क पर उतरे परिजन; देखिए वीडियो

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के राजही चौराहे पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने BRD मेडिकल कॉलेज के गेट के पास शवों के साथ सड़क पर प्रदर्शन किया। देखिए, गोरखपुर हादसे की पूरी खबर और मौके की ताजा अपडेट डाइनामाइट न्यूज़ पर।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 21 October 2026, 9:17 PM IST


Gorakhpur : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। अपनों को खोने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और वे शवों के साथ सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। मौके पर तनाव के हालात बन गए हैं। आखिर विसर्जन के दौरान यह हादसा कैसे हुआ और अब प्रशासन क्या कदम उठा रहा है? देखिए, इस वक्त की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर।

यह दर्दनाक घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद स्थित राजही चौराहे की है। यहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है, वहीं घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गेट के पास शवों के साथ सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Location :  Gorakhpur

Published :  21 October 2026, 9:17 PM IST