UP Assembly Election 2027: अखिलेश यादव के पाले में आए कई दिग्गज नेता, सियासी हलचल तेज, देखें ग्राउंड जीरो से ताजा हाल

उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल-बदल का दौर तेजी से शुरू हो गया है। लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में भाजपा के पूर्व सांसद राजपाल सैनी, बसपा, आरएलडी और निषाद पार्टी के कई बड़े नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। डाइनामाइट न्यूज़ के स्टूडियो में विश्लेषकों ने इस सियासी उठापटक और इसके चुनावी समीकरणों पर चर्चा की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 October 2026, 5:30 PM IST

New Delhi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में कई दलों के नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया है। पार्टी में शामिल होने वालों में भाजपा के पूर्व सांसद राजपाल सैनी के अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) और निषाद पार्टी के कई नेता शामिल हैं।

दूसरी ओर, अमेठी में सपा के तीन विधायकों के भाजपा में शामिल होने की खबर ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। इस सियासी फेरबदल के बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस दल-बदल से उत्तर प्रदेश का सियासी गणित पूरी तरह बदल जाएगा? क्या सत्तारूढ़ भाजपा भारी पड़ेगी या सपा कोई बड़ा उलटफेर करेगी?

डाइनामाइट न्यूज़ के स्टूडियो में इस राजनीतिक हलचल पर गहन चर्चा की गई। शो का संचालन स्टूडियो से सुभाष रतूड़ी (एग्जीक्यूटिव एडिटर) सौम्या सिंह (राजनीतिक विश्लेषक) और ने किया। इस दौरान सहारनपुर से जोगिन्द्र कल्याण, मैनपुरी से ब्रह्मेश कुमार, रायबरेली से रविन्द्र सिंह और लखनऊ से रोहित पांडेय की रिपोर्टिंग के जरिए पूरे घटनाक्रम के सियासी नफे-नुकसान का आंकलन किया गया। आने वाले दिनों में यह दलबदल चुनाव के नतीजों को कितना प्रभावित करेगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Location :  New Delhi

Published :  16 October 2026, 5:01 PM IST