Video: यूपी चुनाव के महासंग्राम का आगाज, भाजपा लगायेगी हैट्रिक या अखिलेश रोकेंगे योगी का विजयी रथ?

उत्तर प्रदेश की सियासत में चुनावी हलचल तेज हो चुकी है। 75 जिलों और 403 विधानसभा सीटों वाले इस बड़े चुनावी मैदान में जनता का मूड क्या है और जमीनी समीकरण किस ओर इशारा कर रहे हैं? डाइनामाइट डिबेट में इसी मुद्दे पर खास चर्चा हुई।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 September 2026, 5:27 PM IST

New Delhi: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। मुख्यमंत्री जिलों के दौरे कर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में जुटे हैं।

इसी बीच सवाल उठ रहा है कि क्या भाजपा अपनी चुनावी रणनीति से एक बार फिर बाजी मार पाएगी या अखिलेश यादव की सपा उसकी राह रोकने में कामयाब होगी?

इस मुद्दे पर डाइनामाइट डिबेट में डाइनामाइट न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल आकाश, एग्जीक्यूटिव एडिटर सुभाष रतूड़ी, पत्रकार माज आलम और यूपी चुनाव यात्रा पर निकले संवाददाता रोहित गोयल ने विस्तार से चर्चा की।

डिबेट में यूपी के 75 जिलों और 403 विधानसभा सीटों के जमीनी समीकरण, जनता के मूड और बदलते राजनीतिक हालात पर मंथन किया गया।

इन सवालों के जवाब जानने के लिए देखिए पूरी वीडियो स्टोरी...

  • क्या योगी आदित्यनाथ की रणनीति भाजपा को फिर सत्ता तक पहुंचाएगी?
  • अखिलेश यादव के सामने कौन-कौन सी चुनौतियां हैं?
  • 10 साल की भाजपा सरकार के बाद जनता का मूड क्या है?
  • क्या 2017 से पहले के कानून व्यवस्था के मुद्दे का असर अब भी कायम है?
  • यूपी चुनाव में कौन से मुद्दे तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

Location :  New Delhi

Published :  5 September 2026, 5:24 PM IST