UP Assembly Election 2027: अयोध्या के बाद अब मथुरा और कृष्ण जन्मभूमि पर भाजपा का दांव, विपक्ष की घेराबंदी के लिए रचा गया चक्रव्यूह

यूपी चुनाव 2027 में हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने अपना मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। अयोध्या के बाद अब मथुरा को केंद्र बनाकर पार्टी चुनावी बिगुल फूंकने जा रही है। 3 अक्टूबर से कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन होगा, जिसमें सीएम योगी और शीर्ष नेता जुटकर हिंदुत्व के एजेंडे और विपक्ष की घेराबंदी पर मंथन करेंगे।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 2 October 2026, 7:51 PM IST

New Delhi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी मैदान में उतरने से पहले भाजपा अपनी रणनीति अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। विपक्ष का चारों खाने चित्त करने और यूपी की सत्ता में लगातार तीसरी बार लौटने के लिए भाजपा ने अपना गेम प्लान तैयार कर लिया है। अवध और पश्चिमी क्षेत्र के बाद भाजपा नेताओं का अगला पड़ाव मथुरा होगा। कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में भाजपा 3 अक्टूबर से दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन कर रही है, जिसमें सीएम योगी, नितिन नबीन, यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई नेता जुटेंगे और 2027 के चुनाव बिगुल फूंकेंगे। यह शिविर भाजपा की चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे के साथ हिंदुत्व के एजेंडे को धार देने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर मंथन होगा। पार्टी की नजर 2027 में तीसरी जीत पर है।

'डाइनामाइट डिबेट' में यूपी की सत्ता में लगातार तीसरी बार लौटने के लिए भाजपा ने अपना गेम प्लान तैयार किया है, इसी मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। इस चर्चा में डाइनामाइट न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर सुभाष रतूड़ी, राजनीतिक विशेषज्ञ कोमल चौहान और यूपी चुनावों को कवर करने वाले मथुरा से संवाददाता ब्रज किशोर शर्मा, हरदोई से इंद्रेश दीक्षित, रायबरेली से रविन्द्र सिंह और नई दिल्ली से मयंक तंवर शामिल हुए।

Location :  New Delhi

Published :  2 October 2026, 7:51 PM IST