|Video| महराजगंज में भगवान बुद्ध के ननिहाल की बदलेगी तस्वीर, विकास का खाका लेकर पहुंचे डीएम

महराजगंज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने डाइनामाइट न्यूज़ से विशेष बातचीत में डीएम ने देवदह को बुद्ध सर्किट का महत्वपूर्ण केंद्र बनाने और पर्यटन के जरिए स्थानीय रोजगार बढ़ाने की योजना पर विस्तार से चर्चा की।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 4 June 2026, 12:33 AM IST


Maharajganj :
जिले में स्थित भगवान बुद्ध के ननिहाल के रूप में प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल देवदह को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में प्रशासन ने बड़ी पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने लक्ष्मीपुर क्षेत्र के बनरसिहा कला स्थित देवदह का स्थलीय निरीक्षण किया और यहां चल रहे विकास कार्यों, पर्यटन सुविधाओं, सड़क संपर्क व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया। आइए आपको दिखाते हैं देवदह से हमारी यह खास रिपोर्ट।

देवदह बौद्ध धर्म से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक माना जाता है, जहां देश ही नहीं बल्कि नेपाल समेत कई देशों से श्रद्धालु और शोधकर्ता पहुंचते हैं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और विकास में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

डाइनामाइट न्यूज़ से विशेष बातचीत में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की कोशिश देवदह को बुद्ध सर्किट का प्रमुख केंद्र बनाने की है। उनका कहना है कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

 

 

Location :  Maharajganj

Published :  4 June 2026, 12:33 AM IST