Maharajganj News: ऐतिहासिक देवदह पहुंचे डीएम गौरव सोगरवाल, पर्यटन विकास और रोड कनेक्टिविटी पर दिया जोर
महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने लक्ष्मीपुर क्षेत्र स्थित भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों, पर्यटन सुविधाओं और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में डीएम ने कहा कि देवदह को बुद्ध सर्किट का प्रमुख केंद्र बनाने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोड कनेक्टिविटी समेत कई क्षेत्रों में काम किया जाएगा।