परीक्षा प्रणाली में धांधली से फूटा Sonam Wangchuk का गुस्सा, भूख हड़ताल के साथ जंतर-मंतर पर डटे; देखें पूरा Video

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है। परीक्षा प्रणाली में संकट का आरोप लगाते हुए उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और कड़े सुधारों की मांग की है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 28 June 2026, 4:22 PM IST

New Delhi: मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखी है। वांगचुक का आरोप है कि देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली गहरे संकट से गुजर रही है, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है।

हालिया परीक्षाओं में हुई कथित धांधलियों और पेपर लीक मामलों को लेकर उन्होंने सीधे केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। वांगचुक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की पुरजोर मांग करते हुए कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है। जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन को छात्रों, अभिभावकों और कई सामाजिक संगठनों का भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाना, लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और पूरी व्यवस्था में कड़े सुधार शामिल हैं।

Location :  New Delhi

Published :  28 June 2026, 4:22 PM IST