Lucknow: असम की रहने वाली और लखनऊ निवासी अभिनेत्री सविता कलवार ने क्रिसमस के अवसर पर रायबरेली में मानवता की मिसाल पेश की। अपने परिवार और सहयोगियों के साथ उन्होंने रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित आईटीआई परिसर के वृद्धजन आश्रम में सैकड़ों बुजुर्गों को भोजन, शीतकालीन वस्त्र और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।
गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में आश्रम पहुंचते ही बुजुर्गों और स्थानीय लोगों ने सविता कलवार का फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने महिला एवं पुरुष वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
सविता कलवार ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज के अनुभव और ज्ञान के खजाने हैं, इसलिए उनका सम्मान और देखभाल करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ बातचीत की और उनकी जरूरतों के बारे में जाना।

Location : Lucknow
Published : 26 December 2025, 12:25 PM IST