सोनभद्र में मानसून ने मचाई तबाही, तटवर्ती किसानों की मेहनत डूबने की कगार पर, देखिए नदियों का रौद्र रूप

सोनभद्र में लगातार बारिश और बांध से छोड़े जा रहे पानी के चलते नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 17 July 2025, 3:09 PM IST

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में मानसून सक्रिय होते ही नदियों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। लगातार हो रही बारिश और मध्यप्रदेश के बाणसागर तथा कनहर बांध से पानी छोड़े जाने के बाद जिले की प्रमुख नदियां- सोन, कन्हर और रिहंद उफान पर हैं। जलस्तर में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के चलते निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

सिंचाई विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अमवार स्थित कनहर बांध का जलस्तर बढ़ने के कारण गुरुवार सुबह तक कुल आठ गेट खोल दिए गए हैं। इससे 3200.97 क्यूबिक मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार सुबह 8 बजे तक बांध का जलस्तर 255.900 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान के करीब माना जा रहा है।

तटवर्ती इलाकों में खेती करने वाले किसान भी बुरी तरह से चिंतित हैं। गांवों से आ रही जानकारी के मुताबिक, खेतों में खड़ी धान और सब्जियों की फसलें डूबने के कगार पर हैं। यदि जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो भारी नुकसान की आशंका है।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 17 July 2025, 3:09 PM IST