Lucknow: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। योगी आदित्यनाथ के एक बड़े दावे के बाद बीजेपी ने सभी 403 विधानसभा सीटों पर वोटर लिस्ट सुधारने का अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। वहीं अखिलेश यादव ने इस दावे पर सवाल उठाए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि SIR प्रक्रिया के दौरान करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम विधानसभा की वोटर लिस्ट से गायब हुए हैं। इसके बाद बीजेपी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में अभियान चलाएगी। हर सीट पर 10 हजार से 25 हजार पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जुड़वाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी महिलाओं, युवाओं और दूसरे स्थानों पर रहने वाले मतदाताओं पर विशेष ध्यान देगी।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को कैसे पता चला कि इतने हिंदू मतदाताओं के नाम कटे हैं। उन्होंने बीजेपी पर चुनावी फायदे के लिए आंकड़ों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। दिए गए कार्यक्रम के मुताबिक, 17 नवंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी। 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज होंगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।

Location : Lucknow
Published : 14 November 2026, 4:37 PM IST
Topics : 1.27 Crore Voters akhilesh yadav news Election Commission of India UP Voter List 2026 Yogi Adityanath news