New Delhi: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक के बाद एक आए भूकंप के झटकों से लॉस एंजेलिस में दहशत फैल गई। यहां 5.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, जिसके बाद करीब 40 आफ्टरशॉक्स आए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मैनहट्टन बीच के पास जमीन से 7.6 मील की गहराई में था। भूकंप का सबसे ज्यादा असर लॉस एंजेलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिला, जहां विमानों का संचालन प्रभावित हुआ। वहीं, कई इलाकों में दुकानों का सामान गिरने और खिड़कियों के शीशे टूटने की खबरें भी सामने आई हैं।
भूकंप के दौरान लॉस एंजेलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक खिड़कियां जोर-जोर से हिलने लगीं। एयरपोर्ट के एक टर्मिनल में छत पर लगी टाइल भी गिर गई, जबकि कई खिड़कियों के शीशे टूट गए।
भूकंप के दौरान एयरपोर्ट की बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। यात्रियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया। वहीं, डेल्टा एयरलाइंस के एक विमान की लैंडिंग कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी, जिसके चलते विमान हवा में ही चक्कर लगाता रहा। भूकंप के बाद प्रभावित उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य हुआ।
भूकंप का असर पासाडेना के ऐतिहासिक रोज बाउल स्टेडियम में भी देखने को मिला। यहां भूकंप के एक झटके के दौरान प्रेस बॉक्स हिलने लगा। यह घटना यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजेलिस के बीच होने वाले फुटबॉल मुकाबले से ठीक पहले हुई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर के कई हिस्सों में भूकंप के दौरान दुकानों में रखा सामान नीचे गिरने लगा। अचानक जमीन हिलने से लोग घबरा गए। घटना के बाद कई इलाकों में दुकानें भी बंद नजर आईं।
मुख्य भूकंप के बाद लगातार हल्के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 2.5 से 3.9 के बीच रही। पूरे लॉस एंजेलिस में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है।
अधिकारियों के मुताबिक, इस भूकंप के कारण सुनामी का कोई खतरा नहीं है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मैनहट्टन बीच प्रशासन ने कहा है कि भूकंप के बाद आने वाले झटके कुछ मिनटों, घंटों या कई दिनों बाद भी महसूस किए जा सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप से इमारतों को किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, लॉस एंजेलिस में भविष्य में बड़े भूकंप की आशंका को लेकर भी चर्चा हो रही है। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और यात्रियों से सावधानी बरतने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Location : New Delhi
Published : 29 November 2026, 3:38 PM IST
Topics : California Earthquake Los Angeles Earthquake Manhattan Beach Earthquake Tsunami alert US Earthquake News