Video: गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बवाल! पत्रकारिता छात्रों का अल्टीमेटम

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग में प्रैक्टिकल लैब की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने बड़ा प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें वादों के अलावा कुछ नहीं मिला और लैब सिर्फ कागजों में मौजूद है। उन्होंने VC के आने तक न उठने का अल्टीमेटम दिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 16 November 2025, 4:30 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग में शुक्रवार को छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा और विभाग के बाहर जमकर हंगामा देखने को मिला। महीनों से प्रैक्टिकल लैब की मांग कर रहे छात्रों ने कहा कि उन्हें सिर्फ वादे मिलते हैं, सुविधाएं नहीं। छात्रों ने “लैब दो, हक़ दो” और “VC आए बिना नहीं उठेंगे” जैसे नारे लगाते हुए धरना शुरू कर दिया।

छात्रों का आरोप है कि विभाग रिकॉर्डिंग स्टूडियो को ही लैब बताकर उन्हें गुमराह करता है, जबकि वहां प्रवेश तक नहीं दिया जाता। धरने के बीच छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर प्रशासन की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया। HOD का कहना था कि स्टूडियो लैब नहीं है और संसाधनों के अभाव में उन्हें कुछ कराने में असमर्थता है। वहीं VC पूनम टंडन ने छात्रों के दावों को गलत बताते हुए कहा कि वर्ल्ड क्लास स्टूडियो डेढ़ साल से तैयार है, लेकिन शिक्षक ही छात्रों को वहां नहीं ले गए। मीडिया के सवालों पर VC ने कोई बाइट न देकर मामला पीआरओ पर टाल दिया। छात्रों का कहना है कि न लैब है, न इंटरनेट, न सिस्टम, ऐसे में पत्रकारिता की पढ़ाई असंभव है। मामला अब पूरे कैंपस में तनाव का कारण बना हुआ है।

Location :  Gorakhpur

Published :  16 November 2025, 4:27 PM IST