Video: IAS की कुर्सी छोड़ी, अब राजनीति में धमाकेदार एंट्री: पूर्व प्रशासनिक अधिकारी दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने का ऐलान किया है। उन्होंने किसी दल के बजाय जनता के साथ मिलकर राजनीतिक सफर शुरू करने की बात कही है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 29 September 2026, 7:36 PM IST

New Delhi: उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद राजनीति में आने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगी, बल्कि जनता के साथ मिलकर अपना राजनीतिक मंच तैयार करेंगी।

'जना देश उत्तर प्रदेश' में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। इस चर्चा में डाइनामाइट न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर सुभाष रतूड़ी, राजनीतिक विशेषज्ञ प्रतिभा यादव और यूपी चुनावों को कवर करने वाले देवरिया से विनय कुमार, मिर्जापुर से संतोष गिरी, कानपुर नगर से विशाल शुक्ला और बरेली से फज़ल उल रहमान शामिल हुए।

30 अगस्त को दिया था इस्तीफा

दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को IAS सेवा से इस्तीफा दिया था, जिसे 15 सितंबर से प्रभावी माना गया। वह मिर्जापुर, देवरिया और संतकबीरनगर समेत कई जगहों पर प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं।

2027 चुनाव में किस सीट से उतरेंगी?

दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए यहीं से राजनीतिक सफर शुरू करने की बात कही है। हालांकि, 2027 विधानसभा चुनाव में वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगी, इसका आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है।

जनता के मुद्दों पर राजनीति

उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य आम लोगों की आवाज उठाना और उनकी समस्याओं को सामने लाना होगा। अब उनकी अगली राजनीतिक रणनीति और चुनावी सीट को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Location :  New Delhi

Published :  29 September 2026, 7:35 PM IST