New Delhi: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर नए समीकरण बनने लगे हैं। बिहार की राजनीति में अपनी पहचान बना चुके केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने अब यूपी की चुनावी जमीन पर सक्रियता बढ़ाने के संकेत दे दिए हैं। प्रयागराज में आयोजित ‘यूथ बोले तो’ कार्यक्रम में चिराग पासवान ने साफ कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उनके इस बयान के बाद यूपी की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चिराग पासवान केंद्र की NDA सरकार में मंत्री हैं, लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी या अलग रणनीति अपनाएगी।

Location : New Delhi
Published : 28 September 2026, 7:09 PM IST