Video: भीलवाड़ा में विराट हिन्दू महासभा, देखें फायरब्रांड नेता और विधायक टी. राजा सिंह क्या बोले?

फायरब्रांड नेता और विधायक टी. राजा सिंह ने धर्म रक्षा का मंत्र दिया और साथ में कहा कि हर हिन्दू को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र बनवाने चाहिए। उनका यह बयान अब वायरल हो रहा है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 2 October 2025, 12:16 AM IST

Bhilwara: दुर्गा शक्ति अखाड़ा के 9वें स्थापना दिवस पर हरी शेवा धाम में विराट हिन्दू महासभा का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पद संचालन और शस्त्र पूजन के साथ हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। तेलंगाना के फायरब्रांड विधायक और हिन्दू नेता टी. राजा सिंह इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "शस्त्र और शास्त्र दोनों सनातन धर्म की आत्मा हैं। हर सनातनी को आत्मरक्षा के लिए शस्त्रधारी बनना चाहिए।" कार्यक्रम में 2100 कन्याओं को कटार दीक्षा दी गई, जो अखाड़ा परंपरा में नारी सशक्तिकरण का प्रतीक मानी जाती है। इसके साथ ही 8 हजार कन्याओं के लिए भव्य कन्या भोज का आयोजन भी किया गया।

Location : 
  • Bhilwara

Published : 
  • 2 October 2025, 12:16 AM IST