अमूल दूध की कीमतों में लगी आग: महराजगंज की जनता बोली- दो रुपये ने बिगाड़ा रसोई का बजट

अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर आम आदमी को महंगाई का एक और झटका दिया है। महराजगंज जिले में इस मूल्य वृद्धि पर लोगों की मिली-जुली और तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जानिए जनता ने क्या कहा...

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 May 2026, 1:45 PM IST

Maharajganj: देश की दिग्गज डेयरी कंपनी अमूल ने एक बार फिर आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ाते हुए दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। महराजगंज जिले के बाजारों और चाय की दुकानों पर कल से ही इस मुद्दे पर चर्चा गरम रही। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के बाद अब खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ना चिंताजनक है।

जिले की गृहिणियों ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि दूध हर घर की बुनियादी जरूरत है और दो रुपये की वृद्धि सुनने में छोटी लगती है लेकिन महीने के अंत में यह रसोई के बजट को पूरी तरह बिगाड़ देती है।

पेट्रोल-डीजल के रेट के बाद अब बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया, जानें कितना महंगा होगा Delhi-NCR वालों के लिए ऑफिस जाना

चाय दुकानदारों का कहना है कि वे न तो ग्राहकों से अचानक दाम बढ़ा सकते हैं और न ही घाटे में व्यापार कर सकते हैं। महराजगंज की जनता का मानना है कि यदि दूध जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम इसी तरह बढ़ते रहे, तो बच्चों के पोषण पर इसका सीधा असर पड़ेगा। लोग सरकार से बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  15 May 2026, 1:45 PM IST