
ठंड से बेहाल उत्तराखंड (सोर्स- गूगल)
Dehradun: उत्तराखंड में इस वक्त सर्दी ने पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लिया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में तेज़ गिरावट देखी जा रही है, जिससे ठंड का असर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बर्फबारी और शुष्क मौसम के कारण राज्य के नदी-नाले बर्फ में तब्दील हो गए हैं। इस बदलाव ने जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। खासकर पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
मौसम विभाग ने 3 दिसंबर तक उत्तराखंड के सभी जनपदों में मौसम को शुष्क बनाए रखने की संभावना जताई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है, जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कुहासा होने की संभावना है।
Weather Update: कश्मीर-हिमाचल में माइनस में गया पारा; अब कोहरे का साथ दिल्ली और यूपी बढ़ेगी ठिठुरन
पिथौरागढ़ जनपद के ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। विशेष रूप से, ज्योलिंगकांग जैसे इलाकों में तापमान शून्य से नीचे जा रहा है। यहां स्थित आदि कैलाश का पवित्र जलस्रोत और अन्य जलस्रोत बर्फ में तब्दील हो गए हैं। अनुमान है कि रात के समय इन इलाकों के तालाबों और जलस्रोतों का लगभग 80% पानी जम चुका है।
उत्तराखंड में सर्दी का बढ़ता असर (सोर्स- गूगल)
मॉनसून की बारिश नहीं होने के कारण उत्तराखंड में सूखी ठंड बढ़ी है, जो लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मामलों में इजाफा हो रहा है, साथ ही आंखों में सूखापन भी बढ़ गया है। इसके अलावा, हवा में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ चुका है, लेकिन फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है, जिससे स्थितियां और भी गंभीर हो सकती हैं।
Nainital Grand Wedding: नैनीताल में यादगार शादी! हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की भव्य विदाई
गुरुवार को राज्य के विभिन्न इलाकों का तापमान इस प्रकार था:
1. देहरादून: अधिकतम 26.0°C, न्यूनतम 8.2°C
2. पंतनगर: अधिकतम 25.4°C, न्यूनतम 5.1°C
3. मुक्तेश्वर: अधिकतम 16.2°C, न्यूनतम 4.2°C
4. नई टिहरी: अधिकतम 16.5°C, न्यूनतम 3.6°C
Location : Dehradun
Published : 28 November 2025, 7:36 AM IST