Uttarakhand News: बैसाखी मेले में घरेलू गैस सिलेंडर मिलने पर बड़ी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर

विकासनगर के गंग भेवा बाउडी बैसाखी मेले में खाद्य पूर्ति विभाग ने छापेमारी कर खाने-पीने की दुकानों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाया गया। खाद्य पूर्ति निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि चालान के बाद ही सिलेंडर वापस किए जाएंगे। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 April 2026, 9:22 PM IST

Vikas Nagar: उत्तराखंड़ में विकास नगर के गंग भेवा बाउडी में इन दिनों बैसाखी मेले की रौनक चरम पर है। बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं, वहीं खाने-पीने की कई अस्थायी दुकानें भी सजाई गई हैं। लेकिन इसी भीड़-भाड़ और चहल-पहल के बीच नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है।

मेले में लगी दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो सुरक्षा मानकों के खिलाफ है। घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग न केवल अवैध है, बल्कि इससे आग लगने जैसी बड़ी दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

खाद्य पूर्ति निरीक्षक की छापेमारी

इसी बीच खाद्य पूर्ति निरीक्षक राखी वर्मा निरीक्षण के लिए क्षेत्र में पहुंचीं। मेले की जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर खाने-पीने की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग पाया गया। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने मौके पर ही सिलेंडर जब्त कर लिए।

Balrampur: तेंदुए की तलाश में वन विभाग ने चलाया ये खास अभियान, जानिए गांवों का हाल

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें समेटते नजर आए। खाद्य पूर्ति विभाग की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि नियमों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चालान के बाद ही मिलेंगे सिलेंडर

खाद्य पूर्ति निरीक्षक राखी वर्मा ने स्पष्ट किया कि जब्त किए गए गैस सिलेंडर चालान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वापस किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसके उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुल्तानपुरी में युवक की हत्या से उबाल, आरोपी के घर तोड़फोड़, जानिये पुलिस कर रही है क्या?

उन्होंने मेले में मौजूद अन्य दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि वे नियमों का पालन करें और केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें। इस कार्रवाई के बाद मेले में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। प्रशासन का मानना है कि ऐसे कदमों से संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

Location :  Vikas Nagar

Published :  15 April 2026, 9:22 PM IST