Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में मूसलधार बारिश के कारण आपदा की स्थिति बन गई है। भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने कई क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर दी है। इसके परिणामस्वरूप 32 पीएमजीएसवाई और पीडब्लूडी की सड़कों को बंद किया गया है। तीन स्टेट हाईवे और तीन राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हो गए हैं, जिससे आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो गई है।
सड़कों पर खतरे का मंजर: भूस्खलन और दुर्घटनाएं
रुद्रप्रयाग जनपद में सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ऋृषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर सिरोहबगड़ के पास यातायात रुक-रुक कर चल रहा है, जबकि रु्द्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर जवाड़ी के पास जमीन धसने से मार्ग बंद हो गया है। इसके अलावा, बांसबाड़ा क्षेत्र में जबरदस्त लैंड स्लाइडिंग हो रही है, जिससे यात्री और स्थानीय लोग खतरे में हैं।
Uttarakhand News: नैनीताल में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, भूस्खलन और बाढ़ का खतरा
गांवों में लगातार पत्थर गिरने से कई स्थानों पर घरों को भी नुकसान पहुंचा है। मुनकटिया में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रुद्रप्रयाग में अन्य क्षेत्रों में भी भूस्खलन जारी है और राहत कार्यों के दौरान सड़कें काफी फिसलन भरी हैं, जिससे दोपहिया वाहनों की सुरक्षा भी खतरे में है।
रुद्रप्रयाग में बारिश ने मचाया तहलका
➡️रुद्रप्रयाग में बारिश के कारण 32 PMGSY और PWD की सड़क बंद
➡️जगह जगह सड़के छतिग्रस्त
➡️3 राष्ट्रीय राजमार्ग गुजर रहे हैं डेंजर जोन से
➡️केदारनाथ की यात्रा फिलहाल सुचारू
➡️मुनकटिया में पत्थर गिरने का सिलसिला जारी#Rudraprayag #HeavyRain… pic.twitter.com/SNpOgGSnNC
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 1, 2025
आपदा ग्रस्त क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य
इस आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन नदी नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ने से राहत कार्यों में रुकावट आ रही है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अब तक 9 लोग लापता हैं। छेनागाड़ क्षेत्र में अभी भी सर्च अभियान चल रहा है और स्थानीय लोग अपने घरों को छोड़कर स्कूलों में शरण ले रहे हैं।
सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लोग नदी नालों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। खासकर उन क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है जहां जलभराव और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है।
Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन से सड़क मार्ग प्रभावित, बजी खतरे की घंटी
यातायात और सड़कें: जोखिम और खतरा
रुद्रप्रयाग के कुछ क्षेत्रों में मलबा हटाया जा रहा है, लेकिन लगातार मलवा गिरने के कारण सड़कें फिर से अवरुद्ध हो रही हैं। यात्री लंबी कतारों में फंसे हुए हैं और वाहन चालकों को रास्ते की अत्यधिक फिसलन से सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।