
अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
Ramnagar: कॉर्बेट पार्क जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के प्रवेश द्वार रामनगर में परिवहन व्यवस्था एक बड़े संकट की ओर बढ़ रही है। स्थानीय वाहन स्वामियों ने 18 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इस फैसले से ना केवल आमजन को दिक्कत होगी, बल्कि हजारों की संख्या में आने वाले पर्यटकों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
रामनगर के वाहन स्वामी लंबे समय से वाहन फिटनेस से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवाज़ उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि रामनगर में सहायक परिवहन अधिकारी (ARTO) का कार्यालय होने के बावजूद, वाहन स्वामियों को हल्द्वानी भेजा जा रहा है।
जबकि पहले यह कार्य रामनगर में ही होता था, जिससे स्थानीय लोगों को आसानी होती थी। वाहन स्वामियों का कहना है कि हल्द्वानी में फिटनेस कराने के दौरान उन्हें न केवल लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, बल्कि वहां निर्धारित शुल्क से कई गुना अधिक वसूली भी होती है।
Nainital News: रामनगर में लाखों की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
एक संयुक्त बैठक में सभी यूनियनों ने कहा, हमें हल्द्वानी जाकर फिटनेस करवाने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जहां पर अफसरशाही और दलालों की मिलीभगत से हमारी जेबें खाली हो रही हैं। तय शुल्क के नाम पर मनमानी वसूली हो रही है। यूनियन नेताओं ने कहा कि अब आर्थिक शोषण और व्यवस्था की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनकी प्रमुख मांग है कि फिटनेस की प्रक्रिया रामनगर में ही पूर्व की भांति बहाल की जाए।
4 से अधिक व्यावसायिक वाहन यूनियनों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि:
1. 18 सितंबर से अनिश्चितकाल तक सभी व्यावसायिक वाहन रामनगर में नहीं चलेंगे।
2. केवल एम्बुलेंस, दूध वितरण और स्कूल बसों को अस्थायी छूट दी जाएगी।
3. यदि इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं, तो इन सेवाओं को भी बंद किया जा सकता है।
संयुक्त यूनियन की बैठक के बाद परिवहन विभाग और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। परिवहन विभाग होश में आओ, फिटनेस में भ्रष्टाचार बंद करो जैसे नारे लगाए गए। वाहन स्वामियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने उनकी बात नहीं मानी, तो वे मुख्यमंत्री आवास तक आंदोलन ले जाएंगे।
अयोध्या दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से रोशन होगी रामनगरी, नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
रामनगर कॉर्बेट नेशनल पार्क का प्रवेश द्वार है और यहां सालभर देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। पर्यटन गतिविधियों का 70% हिस्सा लोकल ट्रांसपोर्ट पर निर्भर करता है जैसे जीप सफारी, टैक्सी, टूरिस्ट बसें आदि। हड़ताल के कारण इन सेवाओं का संचालन बाधित होगा, जिससे होटल व्यवसाय, गाइड्स, रेस्टोरेंट्स और अन्य व्यापारों को भारी नुकसान होगा।
Location : Ramnagar
Published : 10 September 2025, 3:32 PM IST
Topics : Corbett Tourism Impact Ramnagar Strike Transport Protest Uttarakhand News Vehicle Fitness Issue