Uttarakhand: तालाब में डूबने से मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पिथौरागढ़ से दर्दनाक खबर सामने आई है। एक गांव में तीन साल की बच्ची की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बेटी अपनी दादी के साथ खेत में गई थी, जब उसकी दादी चारा काट रही थी तो वह पास ही खेल रही थी।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 15 March 2026, 1:39 PM IST

Pithoragarh: पिथौरागढ़ से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां विण ब्लॉक के पाली गांव में तीन साल की बच्ची की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। पाली गांव निवासी कुलदीप चंद की तीन साल की बेटी अपनी दादी के साथ खेत में गई थी, जब उसकी दादी चारा काट रही थी तो वह पास ही खेल रही थी।

ये है पूरी घटना

जानकारी के मुताबिक, 3साल की बेटी अपनी दादी के साथ खेत में गई थी। जहां दादी चारा काट रही थी। इस दौरान जब बेटी की दादी चारा काट चुकी तो बेटी को आवाज लगाई, मगर बेटी नजर नहीं आई। ऐसे में घबराई दादी ने गांव वाले को सूचना दी।

ऐसे में गांव वाले ने ढूंढने निकले तो मासूम तालाब में पड़ी मिली। आनन- फानन में बेटी को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल हुआ। वहीं बच्ची के पिता कुलदीप चंद भारतीय सेना में तैनात हैं।

मोबाइल पर बात बनी मौत की वजह! गोरखपुर में पिता ही निकला बेटी का कातिल, जानिये क्या है पूरा खौफनाक मामला?

घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में

मिली जानकारी के मुताबिक, मौत का कारण किसी ज़हरीले पदार्थ का सेवन माना जा रहा है। वहीं मौके पर  परिवार के सदस्य उसे ज़िला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं शव को अपने कब्ज़े में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया। इस घटना के बाद  पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

शादी की पिच पर कुलदीप यादव की नई पारी, बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ लिए सात फेरे; जानें कौन-कौन हुआ शामिल

दूसरी घटना

दुकान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

वहीं जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ के नजदीक दूसरी घटना हुई है। यहां गरुड़ा गांव में एक दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। पिथौरागढ़ ज़िला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर, छना पांडे इलाके के गरुड़ गाँव में, कथित तौर पर एक व्यक्ति का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद, दुकानदार का शव उसकी दुकान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

Location : 
  • Pithoragarh

Published : 
  • 15 March 2026, 1:39 PM IST