पहाड़ों की खूबसूरती के बीच चल रहा था गंदा खेल, 52 पुरुष और 10 महिलाएं रिजॉर्ट में रंगे हाथों पकड़ी गईं

नैनीताल के एक रिजॉर्ट में देर रात पुलिस छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है, जहां संदिग्ध पार्टी और अवैध गतिविधियां चल रही थीं। मौके से 62 लोग पकड़े गए और रिजॉर्ट सील कर दिया गया। मामले ने प्रशासन और स्थानीय सिस्टम पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 6 July 2026, 12:35 PM IST

Nainital:  उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में स्थित एक्रोन रिजॉर्ट पर शनिवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। यहां बिना अनुमति के चल रही पार्टी में अश्लील गतिविधियों और संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली।

52 पुरुष और 10 महिलाएं गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 52 पुरुषों और 10 महिलाओं को मौके से पकड़ा, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इस दौरान रिजॉर्ट का मैनेजर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मेरठ के कारोबारी पर मुख्य आरोप

मामले का मुख्य आरोपी मेरठ निवासी उमेंद्र बताया जा रहा है, जो कृषि उपकरणों के व्यवसाय से जुड़ा है। आरोप है कि उसने ऑनलाइन बुकिंग कर पार्टी आयोजित की और देश-विदेश से युवतियों को बुलाया गया।

बिना एंट्री रजिस्टर के चल रहा था पूरा खेल

पुलिस जांच में सामने आया कि रिजॉर्ट में किसी भी व्यक्ति की एंट्री रजिस्टर में दर्ज नहीं की गई थी। यह गंभीर लापरवाही मानी जा रही है, जिसके बाद रिजॉर्ट को तुरंत सील कर दिया गया।

शराब, नकली नोट और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब, बीयर, नकली नोटों की गड्डियां, लैपटॉप, मोबाइल फोन और साउंड सिस्टम समेत कई संदिग्ध सामान बरामद किए हैं। इससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! बसपा में लौटे पुराने दिग्गज, चुनाव से पहले कौन बदल रहा खेल?

पुलिस की जांच तेज, नेटवर्क की तलाश

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर यह गतिविधियां कितने समय से चल रही थीं और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामला कई राज्यों से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।

Location :  Nainital

Published :  6 July 2026, 12:35 PM IST