
नरेश पाण्डे पर पुलिस ने कसा शिकंजा
Nainital: जनपद में विवाह का झांसा देकर संबंध बनाने के गंभीर आरोप में घिरे भवाली निवासी नरेश पाण्डे पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। पुलिस ने मामले में बीएनएस के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी बाउंसरों को भी गिरफ्तार किया है।
14 मई 2026 को एक महिला ने कोतवाली मल्लीताल में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि नरेश पाण्डे ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए।
पुलिस को सूचना मिली कि नरेश पाण्डे क्षेत्र में कुछ तथाकथित बाउंसरों और निजी गनरों के साथ घूमकर भय पैदा करने का प्रयास कर रहा है। जानकारी मिलते ही भवाली पुलिस ने 19 मई 2026 को नरेश पाण्डे से जुड़े सभी बाउंसरों तथा प्राइवेट गनरों को कोतवाली भवाली बुलाकर उनका सत्यापन, पूछताछ और हथियारों की विस्तृत जांच की।
पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि जसपुर के पतरामपुर निवासी लखविंदर सिंह, जिनके पास निजी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार था, वही हथियार नरेश पाण्डे की सुरक्षा में उपयोग किया जा रहा था। आरोप है कि इस हथियार के दम पर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश भी की गई।
Bihar: बिहार में IPS और DSP का तबादला, इन्हें मिली ये अहम जिम्मेदारी
लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर लखविंदर सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 30 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर हथियार जब्त कर लिया गया है, साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
इसके अलावा होशियारपुर, पंजाब निवासी विशेष नाग और सिरौली, अल्मोड़ा निवासी मधुसूदन सिंह नामक दो अन्य बाउंसरों के खिलाफ भी धारा 172 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान पाया कि इन सभी व्यक्तियों की मौजूदगी और हथियारबंद गतिविधियों का उद्देश्य क्षेत्र में दबदबा और डर का माहौल बनाना था।
पुलिस का कहना है कि आर्म्स एक्ट और संबंधित प्रावधानों का उल्लंघन कर भय उत्पन्न करने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। SSP नैनीताल के निर्देश पर जनपदभर में ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसे अपराधी प्रवृत्ति वाले लोगों पर लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी है।
कंगना रणौत की मुश्किलें बरकरार, एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई सुनवाई, अब 6 जून को अगली तारीख
नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले को लेकर सख्त रुख अपनाया है। युवती की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान कुछ ऐसे इनपुट मिले हैं जिनमें लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने जैसी बातें सामने आई हैं। हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Location : Nainita
Published : 21 May 2026, 5:14 AM IST