Nainital: तीनपानी हादसे की जांच तेज, एसएसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

हल्द्वानी के तीनपानी बाईपास पुल पर चार लोगों की मौत वाले सड़क हादसे के बाद एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को वैज्ञानिक जांच और भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 July 2026, 6:56 AM IST

Nainital: हल्दवानी के तीनपानी बाईपास पुल पर हुए भीषण सड़क हादसे, जिसमें स्कूटी सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, उसके बाद नैनीताल पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे घटनाक्रम का बारीकी से जायजा लिया।

तकनीकी पहलुओं का अवलोकन

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने दुर्घटना स्थल पर सड़क की स्थिति, पुल के घुमाव, दोनों वाहनों की दिशा और अन्य तकनीकी पहलुओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों का वैज्ञानिक और तकनीकी परीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने तथा भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपाय लागू करने के निर्देश दिए।

नैनीताल के चार्टन लॉज भू-स्खलन क्षेत्र का होगा स्थायी उपचार, 6.99 करोड़ की परियोजना पर जल्द शुरू होगा काम

मामले में एसएसपी का बयान

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि तीनपानी हादसा बेहद दुखद और गंभीर है। इस घटना से वाहन चालकों, संबंधित विभागों और पुलिस व्यवस्था सभी को सबक लेने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की।

नैनीताल हाई-वे पर ऐसा क्या हुआ कि टवेरा और बुलेट खाई में जा गिरे

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार अभियान चलाती रहेगी और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Location :  Nainital

Published :  14 July 2026, 6:56 AM IST