दोनों आरोपी युवको की पहचान अल्मोड़ा जिले के दन्या थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी मोहित (20) और प्रदीप (24) के रूप में हुई है, अब दोनो के खिलाफ पोस्कों अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

Symbolic Photo
Nainital: नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस दो युवको को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार, 10वीं में पढ़ने वाली एक किशोरी अपने घर के पास वाली दुकान में समान लेने गयी थी। इसी बीच उसे दो युवक मिले, जो उसके घर के बगल में किराये में रहते है। उन्होंने उसे घुमाने के बहाने से अपने साथ कार में ले गए। आरोप है कि दोनो युवकों ने हैड़ाखान रोड के किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसे शराब पिलाई और उसका गैंगरेप किया।
कैसे दिया वारदात को अंजाम?
जब किशोरी देर रात तक नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। परिजन काठगोदाम थाना पहुंचे और बेटी की गुमशुदगी की तहरीर लिखाई। पुलिस ने सूचना मिलते हीं किशोरी की खोजबीन शुरु की तो हैड़ाखान सड़क पर एक कार खड़ी मिली। पुलिस ने कार में झाका तो कार में एक किशोरी बेसुद पड़ी थी। दोनो आरोपी भी कार पर ही मौजूद थे। जिसके बाद किशोरी का मेडिकल करवाया गया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
आरोपियों की पहचान
दोनों आरोपी युवको की पहचान अल्मोड़ा जिले के दन्या थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी मोहित (20) और प्रदीप (24) के रूप में हुई है, अब दोनो के खिलाफ पोस्कों अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें न्यायिक अभिराक्षा में जेल भेज दिया गया है। अपराध में उपयोग वाहन को भी सीज कर दिया गया है।