प्यार, भरोसा और फिर धोखा! शादी का वादा कर युवती से किया ये कांड

नैनीताल के एक होटल कर्मचारी पर पुणे की युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated : 18 June 2026, 2:13 PM IST

Nainital: महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली एक युवती ने नैनीताल निवासी युवक पर शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरी खबर?

पुलिस को सौंपी गई शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात वर्ष 2025 में नैनीताल के एक होटल में कार्यरत युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती का आरोप है कि युवक ने खुद को अविवाहित बताते हुए उससे विवाह करने का वादा किया और इसी भरोसे पर दोनों के बीच संबंध बने। इस दौरान आरोपी ने उससे कई बार आर्थिक सहायता भी ली।

युवक से जवाब मांगा तो दोनों के बीच विवाद

युवती का कहना है कि कुछ समय बाद उसे पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसका वैवाहिक विवाद अदालत में चल रहा है। इस सच्चाई की जानकारी मिलने के बाद उसने युवक से जवाब मांगा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट भी की गई।

मुजफ्फरनगर में मोहर्रम से पहले रूट पर रार, संघर्ष समिति की मांग, ‘शिव चौक और हनुमान चौक से न निकले जुलूस’

जानकारी दिए वापस लौटा

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जून माह में युवक उसके पुणे स्थित आवास पर पहुंचा था। वहां कुछ समय बिताने के बाद वह बिना कोई जानकारी दिए वापस लौट गया। इसके बाद उसे महसूस हुआ कि उसके साथ धोखा किया गया है।

Prayagraj Triple Murder: क्या हुआ था प्रयागराज के उस घर में, जहां बिछीं तीन लाशें? अब सामने आया दिल दहलाने वाला सच

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  नैनीताल

Published :  18 June 2026, 2:13 PM IST