
तेज रफ्तार कार पलटी
Haldwani: तीनपानी फ्लाईओवर के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल भी जाना।
नैनीताल पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 23 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:25 बजे फोर्ड फिगो कार संख्या UK 02 A 2544 गोलापुल की ओर से लालकुआं की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तीनपानी फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लिया और एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह सहित संबंधित पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से घटना की जानकारी लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर जरूरी दिशानिर्देश दिए।
इसके बाद एसएसपी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों का कुशलक्षेम जाना और उनके उपचार के संबंध में जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
चंदौली में रेलवे ओवरब्रिज की सड़क फिर उखड़ी… पीडब्ल्यूडी की मरम्मत पर उठे सवाल!
एसएसपी ने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का ध्यान रखें। तेज रफ्तार और लापरवाही न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डाल सकती है।
Location : नैनीताल
Published : 23 October 2026, 7:34 PM IST