Haridwar News: बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे हिंसा पर बोले महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरि, जानिये क्या कहा?

पवित्र नगरी हरिद्वार में फिर एक बार हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर आवाज उठाई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 April 2025, 11:32 AM IST

हरिद्वार: बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर मामला अभी थमा नहीं है। अभी भी बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर हरिद्वार में आक्रोश जारी है। जहां इसी कड़ी में फिर एक बार पवित्र नगरी हरिद्वार में सामाजिक चेतना और धार्मिक एकता का प्रतीक बनकर उभरी है।

देशभर के संतों और महात्माओं ने पश्चिम बंगाल में हिंदू समुदाय के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा पर कड़ा विरोध जताया है। वही संत समुदाय ने भी इस स्थिति की तुलना बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों से की है और इसे गंभीर और बेहद चिंताजनक बताया है।

बंगाल में हिंदू समुदाय असुरक्षित- वरिष्ठ महामंडलेश्वर

डायनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार, हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरि ने कहा कि, "बंगाल में हिंदू समुदाय असुरक्षित महसूस कर रहा है। राज्य सरकार चुप बैठी हुई है और स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है।

अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार हस्तक्षेप करे।" उन्होंने केंद्र से पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती करने की अपील की है, ताकि वहां रहने वाले हिंदुओं  की सुरक्षा हो सके।

सरकार को महज बयानबाजी करनी है- वरिष्ठ महामंडलेश्वर

हरिद्वार में आयोजित संतों की विशेष बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि केंद्र सरकार जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं करती है तो संत समाज देशभर में जागरूकता अभियान और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों की श्रृंखला शुरू करेगा। संतों का कहना है कि अब समय आ गया है जब सरकार को महज बयानबाजी से आगे बढ़कर ठोस कदम उठाने होंगे।

मौजूदा स्थिति के आंकड़े:

  • 2024 में अब तक बंगाल में सांप्रदायिक हिंसा की 12 से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं।
  • इनमें से 8 मामलों में हिंदू समुदाय को निशाना बनाए जाने की पुष्टि हुई है।
  • 150 से अधिक हिंदू परिवार पलायन कर गए या अस्थायी शिविरों में शरण ली।
  • कई मामलों में पुलिस और प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में है।

संत समाज ने केंद्र सरकार से विशेष जांच आयोग के गठन की मांग की है, जो हिंसा की घटनाओं की निष्पक्ष जांच करेगा और दोषियों को कड़ी सजा देगा। वहीं, महामंडलेश्वर प्रमोद आनंद गिरि ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की और कहा कि "ममता बनर्जी की सरकार हिंदुओं की रक्षा करने में विफल रही है।" अब पूरे देश की निगाहें केंद्र सरकार पर टिकी हैं - क्या वह संत समुदाय की इस चेतावनी को गंभीरता से लेगी?

Location :  Uttarakhand

Published :  19 April 2025, 7:26 AM IST