Haldwani News: घर में अकेली थी 14 साल की किशोरी, परिजन लौटे तो कमरे का मंजर देख उड़ गए होश

हल्द्वानी में शुक्रवार शाम एक परिवार के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे घर को गहरे सदमे में डाल दिया। घर से बाहर गए परिजन जब वापस लौटे तो उनकी नजर एक ऐसे मंजर पर पड़ी, जिसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाना पड़ा। आखिर कमरे में क्या हुआ था?

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 August 2026, 10:33 AM IST

Haldwani: नैनीताल जिले के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के आजाद नगर में शुक्रवार देर शाम एक 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। शाम को परिजन जब वापस लौटे तो वह कमरे में अचेत अवस्था में मिली। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आजाद नगर निवासी किशोरी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता मैकेनिक का काम करते हैं। शुक्रवार शाम परिवार के सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए थे। इस दौरान किशोरी घर पर अकेली थी।

घर लौटे तो नहीं मिली कोई आवाज

देर शाम पिता और अन्य परिजन जब घर वापस पहुंचे तो उन्होंने किशोरी को आवाज लगाई। काफी देर तक अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद कमरे में जाकर देखा गया तो किशोरी अचेत अवस्था में पड़ी थी।

परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

UP Breaking News Live: IIT-IIM, लंदन जॉब छोड़ IAS बनीं दिव्या मित्तल ने छोड़ी सेवा, पढ़ें यूपी की हर पल की छोटी-बड़ी खबर

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने परिजनों के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। जिस समय घटना हुई, उस दौरान घर में किशोरी अकेली थी। ऐसे में पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसके साथ क्या हुआ।

UP के जिस गांव में नहीं हो पाती थी लड़कों की शादी, IAS दिव्या मित्तल ने बदली तस्वीर; जानिए कौन हैं

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण

बताया गया कि किशोरी ने हाल ही में कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की थी और इन दिनों घर पर ही रह रही थी। उसकी मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। तीन बहनों में सबसे छोटी बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Haldwani

Published :  30 August 2026, 10:33 AM IST