देहरादून में इंसानियत शर्मसार: मारपीट के बाद दिया तीन तलाक, फिर बहनोई से हलाला का दबाव, सलाखों के पीछे पहुंचा सिरफिरा पति

देहरादून के पटेलनगर में महिला से मारपीट, तीन तलाक देने और बहनोई से हलाला कराने का दबाव बनाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी पति फरमान को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर प्राथमिक दर्ज की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 September 2026, 11:36 AM IST

Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। पटेलनगर इलाके में एक महिला के साथ घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और अवैध रूप से तीन तलाक देने का गंभीर मामला उजागर हुआ है।

हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब आरोपी पति ने महिला को दोबारा अपनाने के लिए अपने ही बहनोई के साथ हलाला करने का अनैतिक दबाव बनाया। हिम्मत जुटाकर पीड़ित पत्नी जब अपनी आपबीती लेकर थाने पहुंची, तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज किया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

मारपीट से लेकर तीन तलाक तक का खौफनाक खेल

पटेलनगर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 12 सितंबर को थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने अपनी तहरीर में बताया कि उसका पति फरमान लंबे समय से उसके साथ बात-बात पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करता आ रहा था।

करोड़ों की हीरोइन और कॉल डिटेल में छिपी ‘मौत की मंडी’, जानिए बरेली से देहरादून तक किसका फैला है सिंडिकेट?

जुल्म की इंतहा तब हुई जब मामूली विवाद में पति ने उसे गैर-कानूनी तरीके से तीन तलाक दे दिया। इसके बाद भी जब आरोपी का मन नहीं भरा, तो उसने महिला को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना जारी रखा।

बहनोई के साथ हलाला करने की बनाई जिद

पीड़िता का आरोप है कि तीन तलाक देने के बाद पति ने उस पर अपने ही बहनोई के साथ हलाला करने का घिनौना दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोपी चाहता था कि महिला पहले उसके बहनोई के साथ हलाला की प्रक्रिया पूरी करे, जिसके बाद वह उसे दोबारा अपने पास रख सके। इस अमानवीय और घृणित मांग से तंग आकर पीड़िता ने चुप्पी तोड़ी और न्याय के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया।

दिल्ली हादसे से सहमा देहरादून: 21 जर्जर मकान बने टाइम बम; खाली कराने में छूटे प्रशासन के पसीने

पीड़िता की शिकायत पर सख्त कार्रवाई

महिला की गंभीर आपबीती सुनते ही पटेलनगर पुलिस ने बिना किसी देरी के आरोपी फरमान के खिलाफ संबंधित धाराओं और कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी फरमान को धर दबोचा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले किसी भी तरह के अपराध या प्रताड़ना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Location :  Dehradun

Published :  14 September 2026, 11:36 AM IST