जनपद के विकासनगर में सोमवार को वैकल्पिक नेशनल हाई-वे के विरोध में क्षेत्रवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इस बाबत तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों की मांग है कि पुराना बाजार से जो नेशनल हाई-वे है उसे ही एलिवेटेड रोड बनाया जाए।

हाई-वे को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश
Dehradun: विकासनगर में वैकल्पिक नेशनल हाई-वे तहसील चौक से अंबाडी तक बनाए जाने के विरोध में क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने तहसील पहुंचकर इस बाबत ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार विकास नगर दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में पहले विकास नगर बाजार से नेशनल हाईवे 507 की स्वीकृति हुई थी लेकिन विकास नगर बाजार के लोगों ने इसका विरोध किया वहीं अब विकल्प के रूप में तहसील चौक से अंबाडी तक नेशनल हाईवे को रखा गया है जिसको लेकर अभी कुछ दिन पूर्व एडवोकेट प्रवीण कुमार के द्वारा इसका विरोध किया गया था।
विकासनगर में वैकल्पिक नेशनल हाई-वे को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश
➡️ग्रामीणों ने नेशनल हाई-वे विकल्प का किया विरोध
➡️सरकार से योजना वापस लेने की मांग की
➡️ग्रामीणो ने दी आंदोलन की हिदायत
#Vikasnagar #AlternateNationalHighway #DehradunNews pic.twitter.com/73OD1IkmWO— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 16, 2026
उनका कहना है कि विकल्प के रूप में जो यह रोड के लिए भेजा गया है यह गलत है क्योंकि इस जगह पर चाय का बागान हैं और हजारों पेड़ इस जगह पर हैं जिससे कि पर्यावरण पर फर्क पड़ेगा और हजारों पेड़ों की बलि चढ़ जाएगी और कई मंदिर और लोगों के मकान भी हाई-वे बनने से खत्म हो जाएंगे और लोग रोड पर आ जाएंगे।
क्षेत्रवासी तहसील में ज्ञापन सौंपते हुए
ग्रामीण और लोगों के साथ जिला पंचायत सदस्य सुमित नेगी भी तहसील विकास नगर पहुंचे और एक ज्ञापन दिया गया।
जिला पंचायत सदस्य सुमित नेगी और एडवोकेट प्रवीण कुमार का कहना है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार को यह फैसला वापस लेना होगा। इन लोगों का कहना है कि जो पुराना बाजार से नेशनल हाईवे है उसे ही एलिवेटेड रोड बनाया जाए नहीं तो शक्ति नहर किनारे जो दूसरा विकल्प है वहां से नेशनल हाईवे बनाया जाए।
Dehradun: विकासनगर में LPG को लेकर प्रशासन सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए कमेटी की गई गठित
वहीं इन लोगों को कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे आपको बता दे की हजारों की संख्या में लोग तहसील विकास नगर पहुंचे और जिला पंचायत समिति के नेतृत्व में एक ज्ञापन प्रेषित किया गया।
फिलहाल यह मामला स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों के संज्ञान में है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन लोगों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्तावित हाईवे मार्ग में कोई बदलाव करता है या नहीं।