Dehradun News: विकासनगर में शिक्षिका के घर में छाया मातम, शिक्षक गंभीर

देहरादून के विकासनगर में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे की खबर है। खबर की सूचना पर परिजनों और शिक्षक वर्ग में शोक की लहर छा गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस हादसे की तहकीकात में जुट गई है।

 

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 21 February 2026, 12:41 PM IST

Dehradun: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोजाना सड़क हादसों में जान जाने की खबर सुनाई देती हैं। ताजा घटना  में विकासनगर के धर्मावाला क्षेत्र में शुक्रवार को एक भयानक सड़क हादसा हो गया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चला रहा शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया।

शिक्षक को पहले इलाज के लिए लेहमन अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत ज्यादा गंभीर  होने के चलते उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। घायल शिक्षक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

हादसा सहसपुर थाना क्षेत्र के हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच हुआ। मृतक की पहचान सुशीला बिंजोला (59) के रूप में हुई है। वहीं घायल शिक्षक की पहचान  प्रवीण वर्मा के रूप में हुई है।

उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 2.15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल; नकल पर शिकंजा देख कई चेहरों के उड़े रंग

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षिका अपने सहकर्मी शिक्षक प्रवीण वर्मा के साथ बाइक में बैठकर अपने घर  विकासनगर जा रही थी। इस दौरान हरबर्टपुर की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही बोलोरो गाड़ी ने आसन पुल के पास मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक शिक्षिका (फाइल फोटो)

टक्कर लगते ही अनियंत्रित होकर बलेरो गाड़ी भी रोड पर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल चला रहा शिक्षक गंभीर रूप से घायल हुआ है।दोनों शिक्षक प्रतीतपुर इंटर कॉलेज में शिक्षक के तौर पर तैनात थे।

रोड पर पलटी दुर्घटनाग्रस्त बुलेरो

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि शिक्षिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हादसे के वजह की जांच कर रही है। बाइक और बोलेरो वाहन को चौकी में खड़ा किया गया है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला

बता दें कि बीते दिनों विकासनगर के कालसी क्षेत्र के बैराटखाई गागंरोऊ मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वाहन में आठ लोग सवार थे, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Location : 
  • Dehradun

Published : 
  • 21 February 2026, 12:41 PM IST