
डोईवाल में किसान की ज़मीन को लेकर विवाद (सोर्स डाइनामाइट न्यूज)
Dehradun: जनपद के डोईवाला के फतेहपुर टांडा में किसान की ज़मीन पर कब्जे के प्रयास को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और किसान संगठनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
किसानों ने कहा कि पहले से ही किसान की जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश की जा रही है। इस घटना से किसानों में भारी आक्रोश है। किसान संगठन ने आंदोलन की हिदायत दी है।
देहरादून: फतेहपुर टांडा में किसान की ज़मीन पर कब्जे की कोशिश, यूनियन में आक्रोश
➡️किसान संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी, पुलिस निष्क्रिय
➡️भारतीय किसान यूनियन ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी धमकी
➡️फतेहपुर टांडा में जमीन विवाद से तनाव, किसानों में आक्रोश#Dehradun #Doiwala… pic.twitter.com/W8B5L7ysCn— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 27, 2026
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग्रुप) के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने आरोप लगाया है कि प्रभावशाली लोगों द्वारा किसान की ज़मीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान गुरविंदर सिंह का भूमि विवाद पहले से न्यायालय में लंबित है, इसके बावजूद ज़मीन पर पिलर गाड़कर कब्जा करने की कोशिश की गई।
एसडीएम से मिलते किसान नेता
खालसा ने इस पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए इसे “शांत” और निष्क्रिय बताया। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो किसान संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
देहरादून में 15 युवकों ने की खौफनाक वारदात, जानिये क्या है मामला
मामले को लेकर किसान प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी अपर्णा डौंडियाल से मुलाकात की। एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे लिखित शिकायत दें, जिसके आधार पर उचित जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Uttarakhand: रामनगर की रात बनी अविस्मरणीय, भजनों और देव अवतरण के बीच डूबे भक्त, छाया भक्ति का रंग
इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान गुरदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरभजन सिंह, तजेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, मनदीप सिंह, शालिन्दर सिंह,सरजीत सिंह,अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
किसान यूनियन ने कहा कि इस कृत्य के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा। आक्रोशित किसानों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने जमीन कब्जे के पीछे भू-माफियाओं और प्रशासन की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है।
Location : Dehradun
Published : 27 March 2026, 3:45 PM IST
Topics : Dehradun Doiwala Farmers union Land Encroachments