
डोईवाला में पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर
Dehradun: डोईवाला में रविवार को नशे में धुत चालक ने वाहन चैकिंग के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर टक्कर मार दी जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पुलिस टीम थप्पड़ पुलिस चौकी के पास गाड़ियों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान हरिद्वार की तरफ से तेज गति से आ रहे एक वाहन ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और भागने का प्रयास करने लगा जिसकी चपेट में आने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार भी बुरी तरह डैमेज हो गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि वाहन चढ़ जाने से हरा वाला चौकी इंचार्ज रघुवीर कपरवान और एएसआई मनोज कुमार अस्पताल में भिजवाए गए हैं। और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
IND vs SA T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने भारत को दी शिकस्त, 76 रनों से हराया
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इतनी शराब पी रखी थी कि उसका गाड़ी पर कोई कंट्रोल नहीं था और इस दौरान उसने अपनी तेज रफ़्तार कार से बैरियर को तोड़ता हुआ आगे आ गया। आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके वाहन को जब्त किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Location : Doiwala
Published : 23 February 2026, 4:14 AM IST
Topics : Dehradun Doiwala Drunk driver hits two policemen