नैनीताल में फर्जी स्कूलों पर शिकंजा! शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई की तैयारी

नैनीताल में बिना मान्यता संचालित निजी विद्यालयों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों की मान्यता की जांच के निर्देश दिए हैं। 10 अप्रैल तक पूरी जानकारी मांगी गई है, जिसके बाद फर्जी या नियमों के खिलाफ चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।

Nainital: नैनीताल में अब नियमों को ताक पर रखकर स्कूल चलाने वालों की खैर नहीं है। शिक्षा विभाग ने बिना स्वीकृति संचालित निजी विद्यालयों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने साफ कर दिया है कि जिले में चल रहे हर निजी स्कूल की मान्यता की गहन जांच होगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हर स्कूल का पूरा रिकॉर्ड खंगालने के आदेश

विभाग ने जिले के सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उनसे कहा गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में संचालित सभी निजी विद्यालयों की पूरी जानकारी इकट्ठा करें। इसमें यह साफ तौर पर बताया जाए कि कौन सा स्कूल मान्यता प्राप्त है और कौन नहीं। इसके अलावा यू-डाइस कोड, किस बोर्ड से मान्यता मिली है, मान्यता की तारीख और उसकी वैधता जैसी सभी जानकारियां रिपोर्ट में शामिल करनी होंगी।

असम, केरल और पुडुचेरी में किसकी बनेगी सरकार? कुछ ही घंटों में वोटिंग शुरू, जानें कितने उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर?

दस्तावेजों की जांच के बाद ही बनेगी अंतिम रिपोर्ट

शिक्षा विभाग ने यह भी साफ किया है कि सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि संबंधित स्कूलों के मान्यता प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रूप से जमा करने होंगे। खंड शिक्षा अधिकारी इन सभी दस्तावेजों की जांच करेंगे और उनकी सत्यता की पुष्टि करेंगे। इसके बाद ही अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिससे यह तय हो सके कि कौन से स्कूल नियमों के अनुसार चल रहे हैं और कौन नहीं।

आगरा में कलयुगी मां के काले कारनामे, दूसरे मर्द के लिए 2 साल की बेटी को यमुना में डुबोकर मार डाला

तय समयसीमा में देनी होगी रिपोर्ट

विभाग ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए सख्त समयसीमा तय की है। सभी स्कूलों से संबंधित जानकारी 10 अप्रैल 2026 तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करनी होगी। इसके बाद अधिकारियों को 11 अप्रैल तक सत्यापन कर अंतिम रिपोर्ट तैयार करनी है।

Location :  Nainital

Published :  9 April 2026, 4:51 AM IST

Advertisement