
सीएम योगी की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा (Img- Dynamite News)
Pauri: कल यानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया और आज हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार है। मां के निधन के बाद सीएम योगी काफी दुखी है और कल से उन्होंने एक अन्न का दाना और पानी नहीं पिया है। सीएम योगी अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे और रातभर अपनी मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे हुए थे।
मीडिया रिपोर्ट में ऐसी जानकारी सामने आई है कि सीएम योगी जल्द ही अपनी मां से मिलने जाने वाले थे, पर उससे पहले ही उनकी मां का निधन हो गया। वह अपनी मां से आखिरी बार भी मुलाकात नहीं कर पाए। जब सीएम योगी घर पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले अपनी मां का पार्थिव शरीर देखा और पूरे समय उनके पार्थिव शरीर के पास रहे। इस दौरान उन्होंने कुछ खाया-पिया नहीं।
मां के निधन के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी दुखी है, वह इस वक्त किसी से कुछ नहीं बोल रहे हैं। मां को अंतिम विदाई देने के दौरान सीएम योगी काफी भावुक दिखाई दिए। उनके आंख से आंसू टपक रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ गांव के लोग भी इस दुख की घड़ी में उनके साथ मौजूद रहे। पूरा गांव इस वक्त काफी उदास है। किसी के घर में कल रात चूल्हा नहीं जला। मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने की खबर के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक आवास पर पहुंचे।
CM Yogi Mother Passes Away: सीएम योगी की मां सावित्री देवी का पौड़ी में निधन, शोक की लहर
मां के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी रात अपने पैतृक आवास पर ही रुके रहे। इस दौरान वह मां के पार्थिव शरीर के पास मौजूद रहे। खबर के मुताबिक, उन्होंने रातभर अन्न ग्रहण नहीं किया। गांव के लोग और परिचित लगातार उनसे मिलने पहुंचते रहे और दुख की इस घड़ी में सांत्वना देते रहे। मुख्यमंत्री ने रात अपने परिवार और करीबियों के बीच बिताई। इस दौरान गांव में लोगों के आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी रहा।
नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः। नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रिया॥ 🙏 https://t.co/usBszRtWjQ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 21, 2026
सीएम योगी की मां सावित्री देवी लंबे समय से बीमार थीं। वह अपने पैतृक आवास पंचूर में रह रही थीं। शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर डॉक्टरों को बुलाया गया था। हालांकि, करीब 11 बजे उनके निधन की जानकारी सामने आई। मां के निधन की खबर से परिवार में शोक छा गया। इसके साथ ही राजनीतिक जगत, समाजसेवियों और संत समाज की ओर से भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं।
शनिवार सुबह सावित्री देवी की अंतिम यात्रा की तैयारियां शुरू की गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार के चंडी घाट के लिए रवाना किया गया। अंतिम यात्रा शुरू होते ही सीएम योगी भावुक नजर आए। गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित मौजूद रहे। अंतिम दर्शन के लिए लोगों का पहुंचना लगातार जारी रहा। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा।
Location : Pauri
Published : 21 November 2026, 10:31 AM IST
Topics : CM Yogi Emotional Video CM Yogi Mother CM Yogi Adityanath Savitri Devi Funeral Uttarakhand News