
सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
Haldwani: हल्द्वानी शहर के नागरिकों के लिए मंगलवार का दिन खास रहा, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहर में नई सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल शहर के विकास और नागरिकों की सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सिटी बस सेवा से लोगों को सस्ती, सुरक्षित और सुलभ परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस सेवा से शहर में यातायात का दबाव कम होगा, प्रदूषण घटेगा और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड के हर शहर में आधुनिक, पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था विकसित करना है, ताकि आम जनता को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।
Haldwani News: पुलिस तैराकी और क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2025 का भव्य आगाज, आयुक्त ने किया शुभारंभ
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिटी बस सेवा को चरणबद्ध तरीके से शहर के प्रमुख मार्गों पर चलाया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत, राम सिंह केड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी रिद्धिमा अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी अनामिका और अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी भी मौजूद रहे।
Location : Nainital
Published : 15 October 2025, 1:19 AM IST
Topics : bus service CM Dhami Haldwani Uttarakhand City Bus