चंपावत में 21 फरवरी को होगा रोजगार मेला, 4000 युवाओं को मिलेंगी नौकरियां

चंपावत सेवायोजन विभाग द्वारा सरस कार्बेट महोत्सव के तहत 21 फरवरी को टनकपुर में आयोजित किये जाने वाले रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आइटीआइ, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर और और बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

Updated : 18 February 2026, 4:46 PM IST
google-preferred

Champawat: उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका है। उनके लिए चंपावत जिले के अंतर्गत टनकपुर में 21 फरवरी को एक विशाल रोजगार मेला आयोजित होगा। इस मेले में 4000 से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

चंपावत सेवायोजन विभाग द्वारा सरस कार्बेट महोत्सव के तहत आयोजित इस मेले में टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड सहित 15 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। 10वीं से बीटेक तक के 18-30 आयु वर्ग के अभ्यर्थी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से नौकरी पा सकते हैं। इसके लिए नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।

उत्तराखंड के चंपावत में बड़ा हादसा, बारातियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी, मां-बेटे समेत 5 की मौत

टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड जैसी 15 कंपनियां भी ले रही हैं भाग

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर सेवायोजन विभाग चंपावत सरस कार्बेट महोत्सव के अंतर्गत मेले का आयोजन कर रहा है। यह मेला पिथौरागढ़ चुंगी के पास सैनिक कल्याण विश्राम गृह के निकट महोत्सव स्थल पर होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत के मुताबिक मेले में टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, क्वैस कार्प, पुखराज हेल्थकेयर और सार्थ एडेक स्किल एकेडमी जैसी 15 से अधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कंपनियां भाग ले रही हैं।

भारत-नेपाल रिश्तों को नई ऊंचाई देगा चंपावत का लैंड पोर्ट, मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा

लिखित परीक्षा के साथ ही साक्षात्कार से होगा चयन

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। मेले में 10वीं, 12वीं, आइटीआइ, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर और और बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

Location :  Champawat

Published :  18 February 2026, 4:46 PM IST

Advertisement