
चमोली में भीषण हादसा
Chamoli: जनपद के गैरसैण मार्ग पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे को देख सभी की रूह कांप गई। सिमली गैरसैंण मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में जाने से बाल बाल बची। चमत्कार कहें या संयोग यात्री हादसे का शिकार होने से बच गए।
हादसा सिमली गैरसैंण मोटर मार्ग पर हुआ।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के यात्रियों की कार फरीदाबाद से ओली गई थी और वापस जाते समय आदिबद्री के पास सड़क से नीचे चली गई। किस्मत से कार वायर क्रिएट की दीवार पर लगे पत्थर पर अटक गई। बाद में कर्णप्रयाग से क्रेन को मंगाकर कार को निकाला गया। कार में 4 यात्री थे जो सभी सुरक्षित बच गए।
खबर अपडेट हो रही है...
Location : Chamoli
Published : 28 December 2025, 12:54 PM IST
Topics : Chamoli Gairsain road passengers Road Accident