उत्तराखंड के बाजपुर में अखिलेश यादव को जन्मदिन पर इस तहर की गई दीर्घायु की कामना

अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन उत्तराखंज के बाजपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया, साथ ही वृक्षारोपण कर दी दीर्घायु की शुभकामनाएं।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 1 July 2025, 7:44 PM IST

बाजपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिवस मंगलवार को उत्तराखंड के बाजपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड इकाई ने पार्टी कार्यालय को रंग-बिरंगे फूलों और झंडों से सजाया और जन्मदिन का विशेष आयोजन किया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कार्यक्रम की अगुवाई मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा और श्री अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु और समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आज देश की राजनीति में एक युवा, ईमानदार और विकासोन्मुख नेतृत्व का प्रतीक हैं, और उनके विचारों से प्रेरित होकर पार्टी कार्यकर्ता जनसेवा में जुटे हुए हैं।

इस मौके पर अरविंद दिवाकर, उज्जवल सिंह, विशाल यादव, शीशपाल यादव, अमित कुमार, मोहम्मद आज़म, अमन प्रजापति, हनीफ खान, राजेश, संजय यादव, मेघा सैनी, लाला राम सैनी, सनी, इंद्रजीत नागर, शिवम शर्मा गोयल, सलमान, दबीर हैदर, अनिरुद्ध यादव और तेजस यादव जैसे कई प्रमुख कार्यकर्ता एवं युवा नेता भी उपस्थित रहे।

केक काटने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सामूहिक रूप से 11 फलदार वृक्ष लगाने का संकल्प लिया और उसी समय पौधारोपण भी प्रारंभ किया गया। अरविंद यादव ने बताया कि यह आयोजन केवल एक जन्मदिन उत्सव नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की एक प्रेरणादायक पहल भी है।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बाजपुर में इस आयोजन ने अखिलेश यादव के प्रति कार्यकर्ताओं की आस्था और समर्पण को एक नई ऊंचाई दी।

Location :  Bajpur

Published :  1 July 2025, 5:26 PM IST