कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज की आस्था हर साल बढ़ती जा रही है। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 से जनवरी 2026 के बीच छह महीने में 19 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर

कैंची धाम में छह महीने में 19 लाख श्रद्धालु
नैनीताल: उत्तराखंड के कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज की आस्था हर साल बढ़ती जा रही है। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 से जनवरी 2026 के बीच छह महीने में 19 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। यह संख्या पहले के रिकॉर्ड को कहीं पीछे छोड़ती है, क्योंकि पहले सालभर में यहां केवल 2-3 लाख श्रद्धालु ही आते थे।
विभाग ने मासिक श्रद्धालु संख्या
जानकारी के मुताबिक, मंदिर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के डेटा के आधार पर विभाग ने मासिक श्रद्धालु संख्या जारी की है। इसमें दिसंबर और जनवरी के महीने में सबसे अधिक 4 लाख से ऊपर श्रद्धालु रिकॉर्ड किए गए। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से आसपास के क्षेत्रों में होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट और टैक्सी सेवाओं में भी व्यापार तेजी से बढ़ा है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के कई अवसर भी मिल रहे हैं।
श्रद्धालुओं की संख्या पर नजर रखी
कैंची धाम में विभिन्न क्षेत्रों और पेशों से आने वाले श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, सुरेश रैना, अभिनेता चंकी पांडे और कई अन्य सेलिब्रिटी भी दर्शन कर चुके हैं। वहीं इस समय नीब करौरी के दर्शन के लिए देश केअलग- अलग राज्यों से श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे है।
माघ मेला समापन से पहले गरमाई सियासत, शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान; जानिए क्या बोले
मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ. मुकेश सिंह नेगी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि मंदिर में लगे कैमरों के डेटा के आधार पर लगातार श्रद्धालुओं की संख्या पर नजर रखी जा रही है, ताकि आने वाले समय में बेहतर प्रबंधन किया जा सके।