मुजफ्फनगर में लव मैरिज पर बवाल, युवती ने परिवार पर लगाया बड़ा आरोप; जानिये पूरा अपडेट

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से कोर्ट मैरिज से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला ने कोर्ट मैरिज की थी जिसके बाद अब घरवालों ने अपनी ही बेटी के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 13 March 2026, 5:24 PM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती ने अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने के बाद परिवार द्वारा दबाव और झूठे मुकदमे का आरोप लगाया है।

बता दें कि यह पूरा मामला भोपा थाना क्षेत्र का है। जहां काजल नाम की युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि वह पूरी तरह से बालिग है और अपनी मर्जी से अपने पति दीपक के साथ रह रही है। परिजनों की ओर से उनके रिश्ते का विरोध इतना बढ़ गया कि उन्होंने दबाव और मारपीट तक शुरू कर दी।

यह है पूरा मामला

काजल ने बताया कि 31 अक्टूबर को उसने अपने प्रेमी दीपक के साथ घर छोड़ दिया था। दोनों ने आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज कर ली और तब से एक साथ रह रहे हैं। काजल और दीपक मोरना कॉलेज में पढ़ते थे। जहां उनकी दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया। हालांकि, शादी के बाद काजल के परिजन उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। युवती ने आरोप लगाया कि उसके परिवार ने दीपक के खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया है। उनके रिश्ते को खत्म करने की कोशिश है।

युवती की सुरक्षा की मांग

काजल ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि वह और उसका पति सुरक्षित रहें ताकि वे बिना डर के अपना जीवन बिता सकें। युवती का कहना है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी कर चुकी है। इसलिए उनके ऊपर कोई कानूनी या पारिवारिक दबाव नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही उसने पुलिस से उचित सुरक्षा की मांग की है।

मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिकअप में भरकर ले जाए जा रहे थे पशु और फिर...

सामाजिक और कानूनी पहलू

यह मामला सिर्फ दो युवाओं के प्यार का संघर्ष नहीं है, बल्कि समाज में प्रेम विवाह के प्रति मौजूद पूर्वाग्रह और दबाव का भी उदाहरण है। कानूनी तौर पर काजल पूर्ण स्वतंत्र है लेकिन पारिवारिक दबाव और झूठे मुकदमों के कारण उसकी ज़िंदगी मुश्किल में पड़ गई है।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 13 March 2026, 5:24 PM IST