योगी सरकार का नया दांव! जानिए कैसे साधे जा रहे PDA समीकरण

‘PDA’ फार्मूले की बढ़ती लोकप्रियता के बीच योगी सरकार ने अपने दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। मंत्रिमंडल फेरबदल करके योगी ने 2027विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पिछड़े और दलित जातियों को जोड़ने का प्रयास किया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 May 2026, 6:34 PM IST

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले की बढ़ती लोकप्रियता के बीच योगी सरकार ने अपने दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। मंत्रिमंडल फेरबदल से योगी ने 2027  विधानसभा चुनाव के लिए रणभेरी बजा दी है।

सामाजिक और राजनीतिक समीकरण

दरअसल पीडीए के बढ़ती लोकप्रियता से योगी सरकार घबरा गई है, इसलिए अपने मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार में एक तीर से दो निशाना सधने की कोशिश की है। उन्होनें एक महिला को मंत्रिमंडल में शामिल करके महिला आरक्षण के चल रहे विवाद को लगाम लगाने की कोशिश की है। कृष्णा पासवान को मंत्रिमंडल में जगह देकर पिछड़े और दलित को साधने की कोशिश की है।

भूपेंद्र चौधरी

2027 के चुनाव को देखते हुए cast समीकरण को साधा जा रहा है। भूपेंद्र सिंह चौधरी पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद क्षेत्र से आते हैं। उन्हें जाट समुदाय में भाजपा का बड़ा चेहरा माना जाता है। दरअसल वे प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव में पश्चिम यूपी में भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद जाट समुदाय को दोबारा मजबूत संदेश देने की कोशिश की जा रही है। वहीं भूपेंद्र चौधरी की कैबिनेट में वापसी को संतुलन की कोशिश के रुप में देखा जा रहा है।

Maharajganj: वर-वधू को समाजवादी नेताओं ने दिया आशीर्वाद, भोजपुरी के दिग्गज कलाकारों ने जीता दिल

कृष्णा पासवान

कृष्णा पासवान को मंत्री बनाकर योगी सरकार  ने  दलित समाज में अपनी छवि निखारने की कोशिश की है। कृष्णा पासवान दलित समाज, विशेषकर पासवान समुदाय में प्रभाव रखने वाली नेता मानी जातीं हैं। पूर्वांचल और मध्य यूपी में पासवान वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा उन्हें मंत्री बनाकर अहम जिम्मेदारी दी गई है।कृष्णा पासवान चार बार की विधायक हैं।

सोमेंद्र तोमर मेरठ दक्षिण सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने तोमर को भाजपा का मजबूत गुर्जर चेहरा माना जाता है योगी कैबिनेट में खैर विधानसभा सीट से युवा विधायक सुरेंद्र दिलेर को जगह मिली है। योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट विस्तार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है।

ऐसे में सुरेंद्र दिलेर का नाम मंत्री पद में सामने आना भाजपा की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके जरिए वह दलित वर्ग, विशेषकर वाल्मीकि समाज में अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहती है।

Location :  Lucknow

Published :  10 May 2026, 3:51 PM IST