अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुला ऐसा पिटारा, अब हर महीने मिलेंगे 12 हजार

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित करते हुए बड़ा ऐलान किया। कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार और सहायिकाओं का 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये किया जाएगा। साथ ही 5 लाख रुपये का Health Insurance Cover और अतिरिक्त साड़ी के लिए राशि भी मिलेगी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 8 September 2026, 6:10 PM IST
google-preferred

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने उनके मानदेय में बढ़ोतरी समेत कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह अयोध्या की तस्वीर पिछले कुछ वर्षों में बदली है, उसी तरह बीते नौ साल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के काम और परिस्थितियों में भी बड़ा बदलाव आया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब मिलेगा 12 हजार रुपये मानदेय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 8 हजार रुपये की जगह 12 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। यानी उनके मानदेय में 4 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

वहीं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है। उन्हें अब तक मिलने वाले 4 हजार रुपये की जगह 6 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश की बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

5 लाख रुपये का Health Insurance Cover

मानदेय बढ़ाने के साथ ही मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधा का भी ऐलान किया। उन्हें 5 लाख रुपये का Health Insurance Cover दिया जाएगा। इसके अलावा अतिरिक्त साड़ी के लिए भी राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की गई।

सरकार की इन घोषणाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आर्थिक और सामाजिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

UP News: अधजली लाश से शुरू हुई जांच, एक सफेद स्कूटी ने खोल दिया पूरा राज! पति-पत्नी की साजिश का ऐसे हुआ पर्दाफाश

CM योगी बोले- बदली है आंगनबाड़ी केंद्रों की तस्वीर

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले आंगनबाड़ी केंद्र वीरान पड़े रहते थे और केंद्रों के लिए भेजे जाने वाले पैसे का सही इस्तेमाल नहीं होता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बीते नौ वर्षों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और उनके काम को व्यवस्थित रूप दिया है। आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है।

दुबई की नौकरी छोड़ UPSC में लहराया परचम, अब IPS मयंक मिश्रा बने भिवानी के नए कप्तान

अयोध्या से सम्मान और नई सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या की बदली हुई तस्वीर पूरे देश के सामने है। इसी तरह सरकार ने आंगनबाड़ी व्यवस्था में भी बदलाव लाने का प्रयास किया है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें सम्मानित किया और नई सुविधाओं की घोषणा की।

मानदेय में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य बीमा और अतिरिक्त साड़ी के लिए राशि जैसी घोषणाओं से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सरकार का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर बच्चों, महिलाओं और परिवारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाती हैं। ऐसे में उनके काम को मजबूत करने के साथ उनकी सुविधाओं में सुधार करना भी जरूरी है।

Location :  Ayodhya

Published :  8 September 2026, 6:10 PM IST

Advertisement