
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की जान गई
Chandauli : सुबह घर से निकली एक महिला का परिवार को क्या पता था कि कुछ ही घंटों बाद उसकी तलाश एक दर्दनाक खबर में बदल जाएगी। चंदौली में रेलवे ट्रैक पर मिला एक शव पूरे इलाके में सनसनी फैला गया, जहां पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेसर गांव के पास डीडीयू रेलवे यार्ड के समीप शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। दिल्ली-हावड़ा-पटना रेल लाइन पर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवारे गांव निवासी राजमणि देवी, पत्नी विक्रम पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और सुबह करीब 8 बजे अचानक घर से लापता हो गई थीं।
चंदौली में खून-खराबा: मुर्गी फार्म में घुसकर दलित युवक पर जानलेवा हमला, जानिए क्यों हुआ विवाद
परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। तभी रेलवे ट्रैक पर एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे गैंगमैन ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद परिजन भी वहां पहुंचे और शव की पहचान की गई।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। जिला पंचायत सदस्य जहांगीर गुड्डू ने बताया कि घटना बेहद दुखद है। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और घर से अचानक निकल गई थीं, जिसके बाद यह हादसा हो गया।
Location : Chandauli
Published : 17 April 2026, 4:44 PM IST