यूपी में Wildlife Lovers को मिलेगा 15 दिन अतिरिक्त घूमने का मौका, बढ़ी पर्यटन सत्र की अवधि

उत्तर प्रदेश में जंगल सफारी और वन्यजीवों को करीब से देखने के शौकीन पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) इस वर्ष 30 जून तक पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 June 2026, 3:44 PM IST

Lakhimpur Kheri: जंगल सफारी और वन्यजीवों को करीब से देखने के शौकीन पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) इस वर्ष 30 जून तक पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे। पर्यटन सत्र की अवधि बढ़ाए जाने से पर्यटकों को अतिरिक्त 15 दिनों तक जंगल की रोमांचक सैर का अवसर मिलेगा।

PCCF Wildlife ने जारी किए निर्देश

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमूरी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों और फील्ड डायरेक्टरों को पर्यटन सत्र को 30 जून तक संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन Tiger Reserves में जारी रहेगा पर्यटन

जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के प्रमुख टाइगर रिजर्वों में पर्यटन गतिविधियां 30 जून तक संचालित होंगी। इनमें शामिल हैं:

  • दुधवा टाइगर रिजर्व
  • पीलीभीत टाइगर रिजर्व
  • अमानगढ़ टाइगर रिजर्व
  • रानीपुर टाइगर रिजर्व

पहली बार 15 जून के बाद भी चलेगा पर्यटन सत्र

दुधवा टाइगर रिजर्व में आमतौर पर पर्यटन सत्र 15 जून तक ही संचालित किया जाता था। लेकिन इस बार पहली बार पर्यटन गतिविधियों को 30 जून तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इससे पर्यटकों को मानसून से पहले जंगल और वन्यजीवों का आनंद लेने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

सुरक्षा मानकों के साथ जारी रहेगी Safari

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजामोहन ने आदेश की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी मानकों का पालन किया जाएगा तथा सफारी संचालन सुचारु रूप से जारी रहेगा।

स्थानीय पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

पर्यटन सत्र की अवधि बढ़ने से स्थानीय पर्यटन उद्योग, होटल व्यवसाय, गाइड, वाहन संचालकों और अन्य रोजगार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। वन विभाग का मानना है कि इससे क्षेत्र की पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Location :  Lakhimpur Khiri

Published :  11 June 2026, 3:44 PM IST