
उत्तर प्रदेश मौसम
Lucknow: उत्तर प्रदेश में मानसून के विदा लेने के बाद भी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बदलते मौसम के चलते कभी तेज गर्मी तो कभी अचानक बारिश देखने को मिल रही है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ, वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग ने 4 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं, हालांकि आज के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
पहले शराब पी, फिर देवर-भाभी ने बिस्तर पर…विरोध करने पर कर दी हत्या, पढ़ें सनसनीखेज खबर
मिर्जापुर, सोनभद्र, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, गोरखपुर, बलिया और चंदौली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां बहुत भारी बारिश की आशंका है। वहीं सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, जौनपुर और संतरविदासनगर में येलो अलर्ट जारी हुआ है। अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, बांदा, महोबा, झांसी, ललितपुर और हमीरपुर में भी येलो अलर्ट के तहत गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई
आईएमडी के अनुसार 6 और 7 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम और बिगड़ सकता है। इस दौरान मध्यम से भारी बारिश के साथ कई इलाकों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी गति 30-40 किमी प्रति घंटे हो सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण उत्तर भारत का मौसम तेजी से बदल रहा है। 10 अक्टूबर के बाद पहाड़ों से चलने वाली ठंडी बर्फीली हवाओं के मैदानों में पहुंचने की संभावना है, जिससे रात के तापमान में अचानक गिरावट देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खुले इलाकों में ना जाएं, बिजली गिरने की आशंका वाले समय में सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम संबंधी अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।
Beta feature
Location : Lucknow
Published : 4 October 2025, 7:52 AM IST