सोनभद्र जिले में वीआईपी कल्चर के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिले के टोल प्लाजा लोढ़ी पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें अवैध हूटर, लाल-नीली बत्ती और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।

VIP रौब खत्म ( Img: Dynamite News)
Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में वीआईपी कल्चर पर सख्ती के तहत पुलिस ने गुरुवार को बड़ा अभियान चलाते हुए अवैध हूटर और लाल-नीली बत्ती लगे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की। लोढ़ी टोल प्लाजा के पास दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों से हूटर उतरवाए और बाद में इन्हें कुचलकर नष्ट किया गया।
कई स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान
बता दे कि यूपी में कई स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ताकी तेज आवाज में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। जहां इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिले भर में सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान एएसपी अनिल कुमार और सिटी सीओ रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में कई स्थानों पर वाहनों की जांच की गई।
सोनभद्र में VIP कल्चर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, लोढ़ी टोल प्लाजा पर अवैध हूटर उतरवाकर किए गए नष्ट, सैकड़ों वाहनों का चालान, VIP गाड़ियां भी नहीं बचीं।@sonbhadrapolice #Sonbhadra pic.twitter.com/g3s76Ai8Of
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 26, 2026
सैकड़ों वाहनों का चालान
लोढ़ी टोल प्लाजा, चुर्क तिराहा, बढ़ौली चौक, मेन चौक और चंडी तिराहा सहित अन्य स्थानों पर पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर कागजात, हेलमेट, काली फिल्म और हूटर की जांच की गई। इस दौरान सैकड़ों वाहनों का चालान किया गया और कई वाहनों से अवैध हूटर व प्रेशर हॉर्न उतरवाए गए। खास बात यह रही कि कुछ वीआईपी वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।
एएसपी की चेतावनी
एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि अवैध रूप से हूटर और ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर आगे और सख्त कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज भी किया जाएगा।
आम जनता की सुविधा पर फोकस
एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि यह अभियान आम जनता की सुविधा, सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के मकसद से चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक आगे भी इसी तरह की सख्ती जारी रहेगी। जिससे सड़क पर अनुशासन बना रहे और लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।