Video: मैनपुरी में छात्र की मौत, प्रशासन पर उठे गंभीर आरोप; वीडियो देखिए

मैनपुरी के चर्चित सुदिति ग्लोवल एकेडमी में कक्षा 9 के छात्र वंश कश्यप (14 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर बच्चे को प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम स्थल पर हंगामा किया और आरोप लगाया कि स्कूल ने घटना की जानकारी छुपाई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 November 2025, 8:23 PM IST

Mainpuri: मैनपुरी के चर्चित सुदिति ग्लोवल एकेडमी में कक्षा 9 के छात्र वंश कश्यप (14 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर बच्चे को प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम स्थल पर हंगामा किया और आरोप लगाया कि स्कूल ने घटना की जानकारी छुपाई। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया।

वंश कश्यप मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सौतियाना का निवासी था। स्कूल प्रशासन का दावा है कि बच्चा छत से गिर गया था। घायल बच्चे को पहले मैनपुरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उसे सैफई पीजीआई और फिर आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान वंश कश्यप की मौत हो गई।

परिजन घटना को संदिग्ध मानते हैं और आरोप लगाते हैं कि स्कूल प्रशासन ने घटना की सही जानकारी नहीं दी। परिजनों ने कहा कि वंश की बहन भी उसी स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा है, लेकिन उसे इस घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई।

 

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 23 November 2025, 8:23 PM IST